ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

अश्‍लील सीडी पर सियासत तेज, भाजपा प्रवक्‍ता डा. केसवानी बोले- परलोक सुधारने भजन करें कमल नाथ और गोविंद सिंह

भोपाल ।   भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डा. दुर्गेश केसवानी ने शनिवार सुबह हनुमान चालीसा, सुंदर कांड और राम भजनों की एक सीडी मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को भेजी । सीडी भेजने के बाद भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जिस उम्र में मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ को भजन करना चाहिए, उस उम्र में नाथ लगातार अश्लील सीडियां देख रहे हैं और उसका सार्वजनिक गुणगान भी कर रहे हैं। जबकि नाथ को इस उम्र में अपना परलोक सुधारने के लिए काम करना चाहिए। उनके पास हनीट्रैप की जो सीडी है, उसे कोर्ट को सौंप देना चाहिए। इससे जो भी दोषी होगा उन पर कड़ी कार्रवाई होगी। और उनके चेहरे भी लोगों के सामने आएंगे। हनीट्रेप की सीडी छुपाकर नाथ दोषियों को संरक्षण भी दे रहे हैं और इसे देखकर अपनी मानसिक स्थिति भी गड़बड़ कर रहे हैं। इसलिए कमल नाथ के साथ-साथ डा. गोविंद सिंह को भी रामभजन की सीडी भेजी है, जिससे वे अपना परलोक भी सुधारें और अपने जीवन को भी सुखी करें।

राम ही सुधारेंगे परलोक

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति ही भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करने में चलती रही। कांग्रेस नेता रामसेतु के अस्तित्व को नकारते रहे। भगवान राम को काल्पनिक बताते रहे। इतना ही नहीं, जब राम जन्मभूमि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का भूमि पूजन करने गए, उस समय भी कांग्रेस ने राम मंदिर पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया। ऐसे में जब कांग्रेस की राजनीति ही खत्म होने की कगार पर आ गई है, तो कांग्रेसियों को भगवान राम की शरण में आ जाना चाहिए। क्योंकि भगवान राम का भजन उनका यह लोक भी सुधार देगी और इसके साथ ही परलोक भी स्वत: सुधर जाएगा।

Related Articles

Back to top button