ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

नौकरी के लिए सेक्स की डिमांड, इंटरव्यू के बाद अफसर ने किया मैसेज; केस दर्ज

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बीज निगम के अधिकारी की घिनौनी करतूत सामने आई है। नौकरी के इंटरव्यू के बाद अफसर ने लड़कियों को मैसेज कर सेक्स की डिमांड की। बीज निगम के प्रोडक्शन असिस्टेंट ने छात्राओं को व्हाट्सएप पर मैसेज लिखा कि जॉब चाहिए तो एक रात बितानी पड़ेगी। इस पूरे मामले में छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया है कि वह ग्वालियर के कॉलेज में पढ़ती है। 3 जनवरी को एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय में मध्य प्रदेश राज्य बीज निगम में इंटरव्यू के लिए पहुंची थी। इस दौरान भोपाल से आए असिस्टेंट संजीव कुमार ने उनका इंटरव्यू लिया। इंटरव्यू के कुछ घंटे बाद छात्रा को आरोपी ने कॉल और व्हाट्सएप मैसेज किया। पीड़ित छात्रा के व्हाट्सएप पर आरोपी ने लिखा,”मैं आपका सिलेक्शन करवा सकता हूं, लेकिन इससे मेरा क्या फायदा होगा।” उसके बाद आरोपी ने छात्रा को कॉल किया और उसके बाद बैकग्राउंड और पर्सनल डिटेल जानी। उसके बाद आरोपी ने जॉब के बदले सेक्स की डिमांड रखी। कहा कि 1 घंटे में हां या ना का जवाब दे देना। छात्रा ने बताया है कि उसके अलावा दो लड़कियों को और ऐसे ही मैसेज आरोपी असिस्टेंट ने भेजे हैं।

वहीं, क्राइम ब्रांच डीएसपी सियाज केएम ने बताया है कि 3 जनवरी को कृषि विश्वविद्यालय में इंटरव्यू रखे गए थे। इसमें पीड़ित छात्रा सहित कई छात्राओं ने इंटरव्यू दिया था। इंटरव्यू पैनल में भोपाल से आए बीज निगम के अधिकारी संजीव कुमार भी शामिल थे। इंटरव्यू के दौरान आरोपी संजीव कुमार ने छात्राओं को व्हाट्सएप पर घिनौनी हरकत करते हुए सेक्स की डिमांड की है। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने धारा 354 ए के तहत आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ने दो छात्रों को भी यही मैसेज भेजा है। छात्रा ने मैसेज डिलीट करने से पहले उसका स्क्रीनशॉट ले लिया था जो क्राइम ब्रांच को उपलब्ध करवाया है।

Related Articles

Back to top button