ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
विदेश

युद्धग्रस्त यूक्रेन को एपीसी और एक पैट्रियट मिसाइल बैटरी भेजेगा जर्मनी

बर्लिन। जर्मनी युद्धग्रस्त यूक्रेन को बख्तरबंद कार्मिक वाहन (एपीसी) और एक पैट्रियट मिसाइल बैटरी भेजेगा। एपीसी ऐसा बख्तरबंद सैन्य वाहन है जिसे युद्ध क्षेत्र में सैनिकों तथा उपकरणों को ले जाने के लिए बनाया गया है। जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से बात की थी जिसके बाद जर्मनी-अमेरिका ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर यह घोषणा की। पैट्रियट यूक्रेन को पश्चिमी देशों से मिलने वाली सबसे उन्नत सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली है।

जर्मनी ने मार्डर बख्तरबंद वाहन भेजने का फैसला तब किया है जब फ्रांस ने कहा कि वह बख्तरबंद युद्धक वाहन भेजने के लिए जल्द ही यूक्रेन से बातचीत करेगा। फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि यह पहली बार होगा जब पश्चिम निर्मित टैंक विध्वंसक यूक्रेन सेना को दिया जाएगा। जर्मन सरकार ने यह नहीं बताया कि कितने एपीसी दिए जाएंगे या कब तक दिए जाएंगे। उसने कहा कि जर्मनी इसके संचालन के लिए यूक्रेनी सैनिकों को प्रशिक्षण देगा।

बयान में कहा गया है कि अमेरिका ने पिछले महीने ऐलान किया था कि वह यूक्रेन को एक पैट्रियट वायु रक्षा मिसाइल बैटरी देगा और ‘यूक्रेन को एक अतिरिक्त पैट्रियट वायु रक्षा बैटरी देने में जर्मनी भी अमेरिका का साथ देगा। जर्मनी ने पहले ही यूक्रेन को अहम सैन्य सहायता दी है जिसमें स्वचालित  विमान-रोधी बंदूक और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली आईआरआईएस-टी शामिल है। इसके बावजूद शोल्ज पर अपने देश में ही यूक्रेन को मार्डर वाहन समेत और अधिक हथियार भेजने का दबाव है।

Related Articles

Back to top button