ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान करेंगे तेंदूपत्ता संग्राहकों को सामग्री का वितरण

भोपाल : मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के विभिन्न जनजातीय बहुल क्षेत्रों में तेंदूपत्ता संग्रहण से जुड़े लोगों को चरण पादुका, वस्त्र और अन्य सामग्री का वितरण करेंगे। हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय वन मेले के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री  चौहान ने इस संबंध में घोषणा की थी। प्रदेश के विंध्य और महाकौशल अंचल के साथ अन्य स्थानों पर ये कार्यक्रम किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री  चौहान ने वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, अपर मुख्य सचिव वन  जे.एन. कंसोटिया और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर इस संबंध में विचार-विमर्श किया। सामग्री वितरण के साथ ही महिला स्व-सहायता समूह द्वारा लोक-नृत्य, अन्य स्पर्धाओं में भागीदारी के कार्यक्रम की रूपरेखा और आगामी अप्रैल माह में प्रस्तावित वन महोत्सव पर भी चर्चा हुई।

वन्य-प्राणी संरक्षण प्राथमिकता

मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि प्रदेश में वन्य-प्राणियों के संरक्षण के साथ मनुष्य और पशुओं के अस्तित्व के संतुलन को भी सदैव ध्यान में रखा जा रहा है। वन्य- प्राणियों का शिकार करने वाले आपराधिक तत्वों पर पूरी तरह अंकुश रहे। इस संबंध में वन विभाग का अमला हमेशा सजग रहे। वन्य-प्राणियों के शिकार के दोषियों के विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Back to top button