ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

कांग्रेस का गंभीर आरोप, भाजपा अपने प्रदेश कार्यालय परिसर से सटी दुकानें खाली कराने लगवा रही आग

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने आरोप लगाए हैं कि राजधानी में स्‍थित प्रदेश भाजपा कार्यालय दीनदयाल उपाध्याय भवन परिसर से सटी दुकानें खाली कराने लिए भाजपा दुकानों में आग लगवा रही है। उन्‍होंने आग लगाने वाले का सीसीटीवी फुटेज जारी किया और पूछा कि चिन्हित आरोपी भाजपा कार्यकर्ता है, लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? मिश्रा ने कहा कि भाजपा आपराधिक मानसिकता की पार्टी है। राजधानी भोपाल के बेशकीमती क्षेत्र ई-2 अरेरा कालोनी स्थित मजबूत पार्टी मुख्यालय दीनदयाल उपाध्याय भवन को बुलडोजर से ध्वस्त कर वहां दस मंजिला इमारत बनाना केवल राष्ट्रीय हानि है। दीनदयाल उपाध्याय भवन परिसर से सटी दुकानों में काबिज़ दुकानदारों को बेसमेंट में जिस तरह प्रायोजित आग लगवा कर उन्हें भयाक्रांत कर विवशतावश बेदखल करने का वातावरण निर्मित किया जा रहा है, वह भाजपा के तालिबानी चरित्र को दिखा रहा है। गौरतलब है कि दीनदयाल उपाध्‍याय भवन परिसर से सटे कमर्शियल कांप्‍लेक्‍स में स्‍थित एक दुकान में गुरुवार रात लगी थी आग। केके मिश्रा ने कहा कि आग की घटना के बाद फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, हबीबगंज थाने में आग की घटना की एफआइआर भी दर्ज हुई है। सीसीटीवी फुटेज में उपलब्ध चिन्हित आरोपित की शिनाख्त हो जाने के बाद भी उसकी गिरफ्तारी तो दूर, उससे पूछताछ भी नहीं की गई। जिस तरह भाजपा ने न्यूनतम किराए पर पुराना आरटीओ दफ्तर भवन व उसका विशाल परिसर लिया है, वह भी न्यायसंगत नहीं है। क्या कोई राजनीतिक दल किसी सरकारी विभाग के कार्यालय का भवन और उसका परिसर एक लंबे समय के लिए किराए पर ले सकता है? उन्‍होंने मांग की कि भाजपा और परिवहन विभाग के बीच हुए समझौते, करार के दस्तावेज भी सार्वजनिक किए जाएं।

प्रज्ञा ठाकुर को बताया आतंकी

उन्होंने सीडी को लेकर हो रही सियासत के बीच प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भी निशाने पर लिया। मिश्रा ने कहा कि दुर्भाग्य से वह चुनी हुई सांसद हैं, उसके अलावा वह सिर्फ आतंकी हैं। डाक्टर गोविंद सिंह के बारे में टिप्पणी करने से पहले वे स्वयं को देखें कि वो क्या हैं। प्रज्ञा ठाकुर अभी भी न्यायालय में आरोपित हैं। अपने ही साथी की हत्यारन हैं।

Related Articles

Back to top button