ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

परिचित महिला झारखंड से मजदूरी के बहाने लेकर आई, छतरपुर में युवती को दो बार बेचा, एक से कराई शादी

छतरपुर । छतरपुर में मानव तस्करी का मामला सामने आया है। यहां झारखंड से एक युवती को मजदूरी करने के बहाने लगाया गया। इसके बाद उसे दो जगह बेच दिया और शादी भी कराई। ऐसे में पीड़ित युवती किसी तरह आरोपितों के चंगुल से छूटकर सिविल लाइन थाने में पहुंची तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुये चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, इनमें दो महिलाएं और दो पुरुष आरोपित शामिल हैं।

सिविल लाइन थाना पुलिस के अनुसार 12 दिसंबर 2023 को झारखंड निवासी एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसे झारखंड से काम दिलाने का झांसा देकर परिचित महिला उसे छतरपुर लेकर आई थी। छतरपुर में उस महिला ने पीड़ित युवती को सबसे पहले एक महिला व एक पुरुष को बेच दिया था। उनके द्वारा पीड़ित युवती को फिर से बेचा गया और उसकी जबरन शादी करा दी गई। पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआइजी ललित शाक्यवार और एसपी अमित सांघी ने बारीकी से विवेचना कराई तो घटना में संलिप्त दो पुरुष आरोपित मोनू खान नौगांव, विजय यादव छतरपुर और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपितों से पूछताछ की जा रही है कि वह मानव तस्करी का यह काम कब से कर रहे हैं और कितनी लड़कियों की इस तरह खरीद-फरोख्त की है। मामले में जांच पड़ताल करने में थाना प्रभारी सिविल लाइन कमलेश साहू सहित अन्य पुलिस कर्मियों का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button