ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल का हाथ थामे दिखाई दिया नन्हा चंद्रशेखर आजाद

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। उनकी यह यात्रा काफी सुर्खियां बटोर रही है। इस यात्रा में राहुल के साथ एनसीपी नेता फारुख अबदुल्ला पूर्व रॉ चीफ एएस दुलत सहित अलग-अलग क्षेत्रों से कई लोग शामिल हो चुके हैं। इस बीच शुक्रवार को एक और तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इसमें राहुल गांधी का हाथ थामे महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की वेशभूषा में एक लड़का दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा जबसे शुरू हुई है इसमें कई बच्चों ने भी हिस्सा लिया था। इस कड़ी में आजाद की वेशभूषा में आज एक बच्चा दिखाई दिया। इस तस्वीर में राहुल गांधी उस नन्हे बच्चे का हाथ थामे दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि कैसे रुकें कदम जब साथ हो आजाद से एक मासूम के कदमों का #भारत जोड़ो यात्रा  मुसीबतों की बेड़ियां पिघला चुकी हैं।

भारत जोड़ो यात्रा में आजाद बने बच्चे से पहले महात्मा गांधी की वेशभूषा में आए बच्चे की तस्वीर भी काफी वायरल हुई थी।यह यात्रा कश्मीर में समाप्त होगी जहां राहुल गांधी झंडा फहराएंगे। इस यात्रा में बीजेपी नेता और सांसद वरुण गांधी को भी शामिल करने की बात हो रही है। राहुल गांधी ने कहा था कि वरूण गांधी इस यात्रा में जुड़ सकते हैं लेकिन बीजेपी को इससे जरूर दिक्कत होगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी वरुण गांधी के यात्रा में शामिल करने को लेकर तैयार हैं। हालांकि वरुण की ओर से इसपर अभी कोई जवाब नहीं आया है।

Related Articles

Back to top button