ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में पाला पडऩे का खतरा…

भोपाल। मध्यप्रदेश सहित पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मध्यप्रदेश में ठंड के साथ ही कोहरे की भी दोहरी मार पड़ रही है। कई शहरों में विजिबिलिटी 50 से ज्यादा हो गई है। उधर मौसम विभाग ने अगले दो दिन में मावठा और पाला पडऩे की चेतावनी जारी की है जिससे किसान लगातार चिंतित हैं। लगभग सभी जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। प्रदेश में गुना 2.8 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। वहीं दतिया में 3.5 खजुराहो में 4 नौगांव में 3 पचमढ़ी में 5 ग्वालियर में 4 शिवनी में 10 भोपाल में 7 और इन्दौर में 8 व जबलपुर में 9 डिग्री तापमान रहा।

प्रदेश में कड़ाके की ठंड के चलते कई जिलों में नर्सरी से लेकर आठवीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। साथ ही कुछ जिलों में स्कूल के समय में बदलाव भी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते आने वाले 2 दिनों तक ऐसी ही ठंड पड़ेगी। इसके बाद हवा का रुख बदलने के बाद तापमान में वृद्धि होगी जिससे लोगों को राहत मिलेगी। उधर पाला पडऩे की आशंका के चलते कई किसान भी मायूस होने लगे हैं।
पहाड़ी क्षेत्रों से ज्यादा मैदानी क्षेत्रों में ठंड

उत्तर भारत सहित पूरा देश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। पहाड़ी क्षेत्रों से ज्यादा मैदानी क्षेत्रों का तापमान लुढ़क रहा है। पंजाब हरियाणा के कई शहरों में जहां तापमान 2 से 3 डिग्री तक पहुंच गया वहीं दिल्ली में ठंड हर दिन नया रिकार्ड बना रही है। दिल्ली में रात का तापमान 2 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया। ठंड के साथ ही उत्तर भारत में कोहरे की मार पड़ रही है जिसका असर रेल व विमानों की उड़ानों पर भी पड़ रहा है। हर दिन रेलवे 300 से अधिक ट्रेनें रद्द कर रहा है। पंजाब और हरियाणा में हालत बेहद खराब है। यहां कई शहरों का पारा 2 से 3 डिग्री तक जा पहुंचा है।

Related Articles

Back to top button