ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
लाइफ स्टाइल

ठंड में शीतलहर से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके, खाने में शामिल करें ये फूड आइटम्स

नए साल की शुरुआत से ही कोहरे और सर्द हवाओं ने लोगों की हालत खराब कर दी है. सर्दियों का मौसम आते ही तेज हवा चलना शुरू हो जाती है. इस हवा को शीतलहर कहते हैं. शीतलहर चलने की वजह से लोगों की स्किन खराब होने लगती है. शरीर में दर्द रहने लगता है. इसी के चलते आज की खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि सर्दी के मौसम में जब शीतलहर चलती है, उस वक्त आपको क्या करना चाहिए ? इसके साथ ही आज की खबर में हम ये भी बताएंगे की शीतलहर के समय क्या खाना चाहिए ?

शीतलहर में क्या करें?

शीतलहर से जुड़े अखिल भारतीय मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन रिपोर्ट्स के अनुसार, शीतलहर के दौरान अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए इन बातों को जरूर फॉलो करे.

-न्यूजपेपर, रेडियो, टेलीविजन और मोबाइल फोन पर दिए जा रहे अलर्ट पर ध्यान देते रहें.

-फूड, पानी और अन्य जरूरी सामानों का स्टॉक रखें.

-ठंड में बाहर जाने से बचें और जितना हो सके गर्म स्थान में रहकर अपने आपको वॉर्म रखने की कोशिश करें.

-अपने सिर, गर्दन, हाथ और पैर को कवर करके रखें.

-फेफड़ों की सुरक्षा के लिए अपना मुंह ढककर रखें.

-गीले कपड़ों में न रहें, क्योंकि यह “घातक” हो सकता है, इसलिए गीले कपड़े तुरंत बदल दें.

-डिहाइड्रेशन से बचने के लिए और बॉडी हीट बरकरार रखने के लिए गर्म चीजें जैसे – चाय, कॉफी, दूध पीते रहें. लेकिन चाय, कॉफी के अधिक सेवन से बचें. आप नॉर्मल वाटर की जगह गुनगुना पानी पिएं.

-शराब का सेवन अधिक ना करें.

-हाइपोथर्मिया, एक ऐसी स्थिति जब बॉडी टेम्परेचर जरूरत से ज्यादा कम हो जाता है.

इसके लक्षणों को पहचानें.

अनियंत्रित कंपकंपी, याददाश्त प्रभावित होना, बात करने में परेशानी, उनींदापन और थकावट.

इन चीजों को बनाए डेली डाइट का हिस्सा

सर्दियों के समय इम्यून बूस्ट करने के लिए खट्टे फलों, लाल शिमला मिर्च, अदरक, हल्दी, पालक, दही, बादाम आदि का सेवन करें. इससे सर्दियों में बीमार पड़ने की संभावना कम होगी. इसके साथ ही गर्म पानी, काढ़ा को भी अपनी डेली डाइट का हिस्सा बनाएं.

Related Articles

Back to top button