ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

अब 2023 में पश्चिम से पूरब तक होगी भारत जोड़ो यात्रा-जयराम रमेश

शामली। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा है कि 2023 में पश्चिम से पूरब तक ऐसी ही यात्रा निकाली जाएगी। इस पर विचार हो रहा है। इसमें हम उन राज्यों में जाएंगे जहां इस बार नहीं जा पाएं हैं। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी से 26 मार्च तक ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान चलाया जाएगा। भारत जोड़ो यात्रा एक इवेंट नहीं मूवमेंट है और ये चलता रहेगा।

गुरुवार की सुबह उप्र के शामली जिले के एलम से भारत जोड़ो यात्रा फिर शुरू हुई। जो बाद में कैराना पहुंची। यहां के ऊंचागांव में पांच घंटे का ठहराव रहा। उसके बाद ऊंचागांव से दोपहर में करीब तीन बजे यात्रा फिर शुरू हुई और शाम को पानीपत बॉर्डर से हरियाणा में प्रवेश कर गयी। इससे पूर्व कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ऊंचागांव में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने बताया कि सोनिया गांधी की तबीयत ठीक नहीं है। इसलिए राहुल ने यूपी में यात्रा के साथ रात्रि विश्राम नहीं किया। दिल्ली चले गए। वहीं जयराम रमेश ने बताया कि कांग्रेस ने तय किया है कि यात्रा पूरी होने के बाद 200 यात्रियों को ‘भारत यात्री’ का दर्जा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जयराम रमेश ने कहा कि देश के सामने तीन बड़े खतरे हैं। आर्थिक विषमताएं सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक तानाशाही। उन्होंने आगे कहा कि हमारे प्रधानमंत्री की नीतियों की वजह से इन खतरों का सामना करना पड़ रहा है। ये भारत जोड़ो यात्रा मन की बात नहीं है। राहुल गांधी कम बोलते हैं और ज्यादा सुनते हैं। ये ‘चुनाव जीतो यात्रा’ नहीं है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा नहीं मूवमेंट है। ये चलता रहेगा।

 

Related Articles

Back to top button