ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

63 हजार 500 पंच-सरपंच का चुनाव गुरुवार को, दो हजार पांच केंद्रों पर होगा मतदान

भोपाल  ।   मध्‍य प्रदेश में 63 हजार 500 पंच-सरपंच के रिक्त पदों के लिए गुरुवार को मतदान सुबह सात से तीन बजे तक होगा। सरपंच और जनपद सदस्य पद के लिए इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से मतदान कराया जाएगा। जबकि, पंच पद के लिए मतपत्र के माध्यम से मतदान कराया जाएगा। मतदान के लिए दो हजार पांच केंद्र बनाए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने बताया कि पंच के 63 हजार 300 पद के लिए आम और उपचुनाव कराया जा रहा है। इसी तरह सरपंच के 200 और जनपद पंचायत सदस्य के नौ पद के लिए चुनाव हो रहा है। इसकी सभी तैयारियां कर ली गई हैं। मतदान दल केंद्रों पर पहुंच चुके हैं। पंच पद के लिए मतगणना, मतदान समाप्त होने के ठीक बाद मतदान केंद्र में ही होगी। जबिक, सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए डाले गए मतों की गणना नौ जनवरी को सुबह आठ बजे से विकासखंड मुख्यालय पर होगी और परिणाम नौ जनवरी को घोषित किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button