ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
उत्तरप्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने कहा- अब ‘UP से हैं हम’ बताने में गर्व करते हैं लोग, पहले आती थी शर्म

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) दो दिवसीय मुंबई (Mumbai) दौरे पर हैं। यहां यूपी इन्वेस्टर समिट के एक कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा पहले लोगों को अन्य राज्यों में जाकर यह बताने में शर्म आती थी कि वो यूपी के निवासी हैं, लेकिन अब लोग गर्व से बोलते हैं कि वो यूपी के रहने वाले हैं।

इस दौरान सीएम ने कहा कि हमने साढ़े पांच साल में पांच लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। सीएम ने आगे कहा कि हमने नौकरी में पारदर्शिता कायम की। उन्होंने कहा कि एक नियुक्ति पर भी उनकी सरकार में सवाल नहीं उठा। आज यह बताते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है कि तब और अब के यूपी में सब बदल गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम रेवेन्यू सरप्लस स्टेट हैं। हमने अपने वार्षिक बजट को दोगुने से ज्यादा तक विस्तार दिया है। बीते 05-06 वर्षो के भीतर उत्तर प्रदेश सरकार वायु, जल, सड़क एवं रेल नेटवर्क के माध्यम से बेहतर कनेक्टिविटी के लिए त्वरित गति से बुनियादी ढांचे का विकास कर रही है, जिससे उद्योगों को वैश्विक एवं घरेलू बाजार तक पहुंच बनाने में लॉजिस्टिक्स की सुलभता में वृद्धि होगी।

बता दें कि अगले महीने यूपी में इन्वेस्टर समिट का भी आयोजन होना है। यूपी में भाजपा सरकार ने अगले पांच वर्षों में राज्य को 1 ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य तय क‍िया है। इसमें काफी संख्या में देश भर के बिजनैसमेन शिरकत करेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार का कहना है कि इस समिट को लेकर देशभर के बिजनैसमेन में काफी उत्साह है। उन्होंने यूपी में निवेश करने की इच्छा जताई है।

Related Articles

Back to top button