ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मनोरंजन

सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ का  फर्स्ट लुक रिलीज

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और अमीषा पटेल इस साल अपकमिंग फिल्म ‘गदर 2’ में साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म से सनी का फर्स्ट लुक रिवील किया गया है। दरअसल जी स्टूडियो ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें 2023 में रिलीज होने वाले बड़े प्रोजेक्ट्स की झलक दिखाई गई। इस वीडियो में सबसे खास रहा गदर से सनी देओल का लुक। वीडियो में सनी देओल की एक बड़ी ही दमदार झलक दिखई गई है, इसमें वे फुल एक्शन फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

जी स्टूडियो ने जो 50 सेकंड का वीडियो शेयर किया है, उसमें अजय देवगन की ‘मैदान’, सलमान खान की ‘भाईजान’, सोनू सूद की ‘फतेह’, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘हड्डी’, आदि फिल्मों की झलक दिखाई जाती है। इस वीडियो में सनी यानी ‘गदर’ के तारा सिंह चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। ‘गदर 2’ से सनी की पहली झलक देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। उनका कहना है कि ये फिल्म सुपरहिट होगी।

फिल्म ‘गदर’ 22 साल पहले रिलीज हुई थी। उस वक्त इस फिल्म ने 250 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म के सीक्वल को लेकर 15 साल से काम चल रहा है। फिल्म जहां पर खत्म हुई थी, वहीं से आगे बढ़ेगी। ये सनी देओल (तारा सिंह), अमीषा पटेल (सकीना) और उनके बेटे जीत की कहानी होगी। फिल्म की कहानी को इंडिया पाकिस्तान एंगल से आगे बढ़ाया जाएगा।

सनी ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। उनमें से एक ‘गदर’ भी है, ये सनी की सबसे बेहतरीन फिल्म थी। इस फिल्म का क्रेज ऐसा था कि दर्शकों के कहने पर थिएटर्स को 6 बजे से ही खोल दिया गया था। फिल्म के करीब 8 शो एक दिन में ही चलते थे।

Related Articles

Back to top button