ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

हर रोज के खाने में शामिल करें ये 4 चीजें, घुटनों के दर्द में मिलेगा आराम

सर्दियों के समय बुजुर्गों के साथ घुटनों में दर्द की समस्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में डॉक्टर्स सभी की खास ध्यान देने की सलाह देते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो इनमें शरीर में कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी, मोटापा, एक पॉश्चर में लंबे समय तक काम करना, ट्यूमर, आर्थराइटिस और इंफेक्शन प्रमुख हैं। इस समस्या में सबसे पहले डॉक्टर से सलाह लें। वहीं, दर्द के प्रभाव को कम कम करने के लिए किचन में मौजूद इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

पपीते का सेवन करें

घुटनों के दर्द को दूर करने के लिए पपीते का सेवन कर सकते हैं। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। खासकर, विटामिन- सी और कैल्शियम घुटनों के दर्द को दूर करने में फायदेमंद होते हैं। इसके लिए पपीते का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से घुटनों के दर्द में आराम मिलता है। साथ ही इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।

बथुआ का साग खाएं

सर्दियों में बथुआ का साग आसानी से बाजार में मिल जाता है। यह बेहद पौष्टिक होता है। इसके सेवन से कई रोगों में आराम मिलता है। बथुआ में कैल्शियम पाया जाता है। इसके सेवन से घुटनों के दर्द में आराम मिलता है। इसके सेवन से कैल्शियम की कमी दूर होती है।

लहसुन का सेवन करें

लहसुन के सेवन से भी घुटनों के दर्द में भी आराम मिलता है। लहसुन के कली को दूध में मिलाकर सेवन कर सकते हैं। अगर दूध पसंद नहीं है, तो गुनगुने गर्म पानी में मिलाकर सेवन करें। इससे भी घुटनों के दर्द में बहुत जल्द आराम मिलता है।

अखरोट खाएं

हेल्थ एक्सपर्ट्स घुटनों के दर्द को दूर करने के लिए अखरोट खाने की भी सलाह देते हैं। इसके सेवन से भी जॉइंट पेन में आराम मिलता है। आप रोजाना अखरोट का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, अखरोट का सोने से पहले एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। अगली सुबह को अखरोट का सेवन करें।

Related Articles

Back to top button