ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

 भारत जोड़ो यात्रा  में शामिल होंगे यूपी के अमेठी व रायबरेली जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता

अमेठी/रायबरेली। कांग्रेस नेता और अमेठी के पूर्व सांसद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने के वास्ते पार्टी के लगभग 1200 कार्यकर्ता दो जनवरी को अमेठी से लोनी कटरा के लिए रवाना होंगे। कांग्रेस के जिला महामंत्री एवं प्रवक्ता अनिल सिंह ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्रा का हिस्सा बनने के लिए 400 कार्यकर्ता बसों के जरिए अमेठी से लोनी कटरा जाएंगे। वहीं भारी संख्या में कार्यकर्ता ट्रेन और निजी वाहनों के जरिए लोनी कटरा पहुंचेंगे। सिंह के अनुसार राहुल गांधी के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश की सीमा पर अमेठी के 1200 लोग ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से जुड़ेंगे। उन्होंने बताया कि तीन जनवरी को दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक जबकि चार जनवरी को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक यात्रा में अमेठी के लोगों की भागीदारी रहेगी। वहीं पांच जनवरी को राहुल गांधी के निर्देशानुसार अमेठी के लोग अपने जिले में लौट जाएंगे। सिंह के अनुसार अमेठी के 25 लोग 26 जनवरी तक यात्रा का हिस्सा बने रहेंगे। इस यात्रा में शामिल होने के लिए जिले के 500 से अधिक कार्यकर्ता पंजीकरण करा चुके हैं। मालूम हो कि राहुल गांधी अमेठी लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रह चुके हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने राहुल से अमेठी सीट छीन ली थी। राहुल अभी केरल के वायनाड से सांसद हैं।

 

Related Articles

Back to top button