ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मुख्य समाचार

त्रिपुरा के पूर्व CM बिप्लब देब के घर पर भीड़ का हमला, आगजनी और वाहनों में तोड़फोड़ ।

त्रिपुरा में गोमती जिले के उदयपुर में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सांसद बिप्लब कुमार देब के पैतृक घर के बाहर मंगलवार देर रात अज्ञात भीड़ ने हमला कर दिया। भीड ने पुजारियों को भी निशाना बनाया। हमलावरों ने इस दौरान वाहनों में भी तोड़फोड़ की। यह घटना उस समय हुई जब पुजारियों का एक ग्रुप देब के उदयपुर के जामजुरी इलाके के राजनगर स्थित आवास पर पहुंचा था। पुजारी बुधवार को देब के पिता की पुण्यतथि के मौके पर उनके आवास पर यज्ञ करने आए थे। खबरों के मुताबिक, बदमाशों ने पुजारियों पर हमला किया और वाहनों में तोड़फोड़ की। आसपास के लोगों और स्थानीय लोगों ने पुजारियों को बचाया जिसके बाद हमलावर भाग गए। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। लोगों ने हमलावरों की दुकानों में तोड़फोड़ की। इसके बाद भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। स्थिति को संभालने के लिए उप मंडल पुलिस अधिकारी निरुपम देबबर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देबांजना रॉय मौके पर पहुंचे। पुण्यतिथि से एक दिन पहले पूर्व सीएम के पैतृक घर पर हमले को सीपीएम की साजिश बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि काकराबन के विधायक रतन चक्रवर्ती ने मंगलवार को हमला करने वालों के साथ बैठक की थी। क्षतिग्रस्त वाहन मालिक जितेंद्र कौशिक ने कहा कि मैं मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर के दर्शन करने आया था। यहां मैं अपने गुरुदेव जी के निर्देश पर बुधवार को होने वाले यज्ञ की तैयारियों को देखने आया था। अचानक एक भीड़ आई, उन्होंने मुझ पर हमला किया और मेरे वाहन में तोड़फोड़ की। वे चिल्लाए कि या तो सीपीआई (एम) होगा या कोई नहीं । घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने हमलावरों की दुकानों में तोड़फोड़ की। इसके बाद भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। स्थिति को संभालने के लिए उप मंडल पुलिस अधिकारी निरुपम देबबर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देबांजना रॉय मौके पर पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button