ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

आज शाम बागपत पहुंचेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, सुरक्षा में BSF-CRPF और पुलिस फोर्स रहेगी तैनात

कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) मंगलवार यानी आज शाम गाजियाबाद से बागपत की सीमा में एंट्री करेगी। इस यात्रा में शामिल राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका वाड्रा समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता मवीकलां गांव में रात को आराम करेंगे। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अर्धसैनिक बल के जवान और पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार तीन जनवरी को प्रात: छह बजे दिल्ली से शुरू होकर 10 से 11 बजे के बीच गाजियाबाद के लोनी पहुंचेगी। यहां से यह यात्रा दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे से होकर बागपत के डूंडाहेडा गांव में प्रवेश करेगी। इसके बाद ईपीई के पास मवीकलां गांव में पहुंचेगी।

यहां राहुल-प्रियंका समेत सभी नेता एवं कार्यकर्ता यहां हरि कैशल रिजोर्ट में रात्रि विश्राम करेंगे। रिजोर्ट के पास ही 32 बीघा जमीन पर 10 हजार लोगों के ठहरने के लिए टेंट लगाए गए हैं। टेंट लगाने, लिहाफ, गद्दों और भोजन का जिम्मा गुजरात की कंपनी पर है।

वहीं, बुधवार सुबह छह बजे यात्रा मवीकलां से बागपत, सिसाना, गौरीपुर होते हुए गुफा मंदिर के पास पहुंचेगी, जहां पर राहुल और यात्रा के लोग दो घंटे विश्राम कर भोजन करेंगे। दोपहर दो बजे के बाद यात्रा बड़ौत पहुंचेगी, जहां छपरौली चुंगी पर राहुल नुक्कड़ जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद यात्रा शामली के लिए रवाना हो जाएगी। मवीकलां में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के लिए बीएसएफ तथा सीआरपीएफ के जवानों व कमांडो तैनात रहेंगे। रिजोर्ट के आसपास बैरिकेडिंग की गई। पुलिस लाइन में सोमवार को डीएम राजकमल यादव, एसपी नीरज कुमार जादौन ने अर्धसैनिक बलों तथा सिविल पुलिस के जवान और अधिकारियों को सुरक्षा के संबंध में ब्रीफिंग की। इसके बाद अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

शाम को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों व स्थानीय पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की रिसोर्ट में भी बैठक हुई। चयनित प्वाइंट की लिस्ट अधिकारी व सुरक्षा एजेंसियों को सौंपी गई है। इन प्वाइंट के अलावा राहुल अन्य किसी स्थान पर नहीं रुकेंगे। वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद तथा प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी ने मवीकलां पहुंचकर तैयारियों को देखा।

Related Articles

Back to top button