ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

Rishabh Pant से हॉस्पिटल मिलने पहुंचे अनिल अनिल कपूर और अनुपम खेर

ऋषभ पंत अपनी जिन्दगी के सबसे भारी दिनों से गुजर रहे हैं। हाल ही में, ऋषभ पंत की गाड़ी का बहुत ही खतरनाक एक्सीडेंट हुआ, जिसमें उन्हें काफी गंभीर चोटे भी आईं। हालंकि, अब वह खतरे से बाहर हैं। कई सेलेब्स उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहें हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड स्टार अनुपम खेर और अनिल कपूर को जब ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बारे में पता चला, तो वे दोनों उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंच गए और उनकी हालत का जायजा लिया। हालत देखने के बाद अनुपर खेर बताते हैं,  ‘जैसे ही हमें पता चला कि ऋषभ हॉस्पिटल में हैं, तो हम उन्हें यहां देखने आए। उनकी माताजी से मिले। अब वह पहले से बेहतर हैं। पूरे हिंदुस्तान की दुआएं उनके साथ हैं। वो जल्द ही ठीक होंगे। वो फाइटर हैं।’

वहीं, अनिल कपूर ने भी ऋषभ पंत की हालत के बारें में बताते हुए कहते हैं, ‘वो अब ठीक हैं। हमें जो-जो फिक्र थी, अब वो बिल्कुल नहीं है।’ आगे बात करते हुए अनुपम खेर और अनिल कपूर कहते हैं, ‘हमने उन्हें थोड़ा बहुत हंसाने की कोशिश की। हम बॉलीवुड स्टार्स नहीं, बल्कि दोस्त के तौर पर उनसे मिलने गए थे।’ अनुपम खेर ने भी ये कहा कि ‘मुझे  लगता है कि ऐसे समय में मिलने जाना चाहिए, जब उन्हें सबकी जरूरत हो। हॉस्पिटल का प्रोटोकॉल फॉलो करते हुए हमने उनसे मुलाकात की।’

ऋषभ पंत से मिलने के बाद और उनका हालत देखने के बाद अनुपम खेर और अनिल कपूर बेहद खुश नजर आए। उनका कहना है कि हमारे इंडियन क्रिकेटर जल्द ही ठीक हो जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए साल की शुरुआत से पहले ऋषभ पंत अपनी मां को सरप्राइज देने रुड़की जा रहे थे। ऋषभ पंत खुद गाड़ी ड्राइव करके अपने अपने होमटाउन के लिए रवाना हुए थे। गाड़ी को स्पीड में चलाने की वजह से उनका एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट में उन्हें गंभीर चोटे आई हैं, लेकिन फिलहाल वो ठीक बताए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button