ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

नाबालिग को थमा दी टैंकर की स्टेयरिंग, बाल-बाल बचे राहगीर

जबलपुर ।  नगर निगम के टैंकर शाखा की अंधेरगर्दी से लोगों की जान खतरे में पड़ने लगी। क्योंकि जलापूर्ति प्रभावित वाले क्षेत्रों में पानी पहुंचाने वाले टैंकरों को नाबालिग भी चला रहे हैं। शनिवार की सुबह पर्यटन चौक में ऐसा ही नजारा देख राहगीर सहम गए। टैंकर एक नाबालिग अंधाधुंध तरीके से भगा था। रफ्तार इतनी तेज थी कुछ राहगीर उससे भिड़ते-भिड़ते बचे। बताया जाता है कि नगर निगम के टैंकर नंबर 25 वाहन क्रमांक एमपी 20 एस 3806 के चालक ने टैंकर की स्टेयरिंग नाबालिग के हाथों में थमा दी गई थी।

गुस्साएं राहगीरों ने रोका, पूछा तो लाइसेंस भी नहीं था-

नगर निगम के टैंकर को बीच सड़क में तेज रफ्तार में आड़ा-तिरछा दौड़ा रहे नाबालिग की हरकतें देख राहगीर जहां सहमे रहें, वहीं कुछ जागरूक राहगीरों ने टैंकर का पीछा कर उसे रोक लिया। पूछा तो नाबालिग का कहना था कि टैंकर चालक ने उसे टैंकर चलाने के लिए दिया है, उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं था। गुस्साएं नागरिकों ने इस लापरवाही की शिकायत नगर निगम में दी पर कोई अधिकारी, कर्मचारी नहीं आया। इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिस वाहन चालक की टैंकर चलाने की ड्यूटी थी, उस चालक पर कार्रवाई की जाएगी।

 -कमलेश श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री जल

Related Articles

Back to top button