ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
देश

गुजरात: PM मोदी की जन्मस्थली वडनगर में हुई हीराबेन की श्रद्धांजलि सभा, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां हीराबेन को श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार को गुजरात के वडनगर में आयोजित प्रार्थना सभा में बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों के नेता और अन्य क्षेत्रों के लोग उपस्थित रहे। हीराबेन का शुक्रवार को अहमदाबाद में निधन हो गया था। वे 100 साल की थीं। वडनगर के व्यापारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार से तीन दिन के लिए बाजार बंद किया है।

वडनगर के जवाहर नवोदय विद्यालय सभागर में रविवार सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित प्रार्थना सभा में गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी, केंद्रीय मंत्री पुरषोत्तम रूपाला, राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, विधायक पूर्णेश मोदी तथा जेठा भारवाड़ और अन्य लोगों ने भाग लिया। हीराबेन के परिजनों द्वारा आयोजित प्रार्थना सभा में भारतीय जनता पार्टी के नेता संजय जोशी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष निमा आचार्य तथा पूर्व विधायक माया कोडनानी भी उपस्थित रहीं।

गुजरात के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे शुभचिंतकों और वडनगर के निवासियों ने सुबह से कतारबद्ध होकर हीराबेन को श्रद्धांजलि दी। कोडनानी ने इस मौके पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘हीराबा ने ‘विश्व रत्न’ नरेन्द्रभाई को जन्म दिया जो आज पूरी दुनिया में भारत को गौरव दिला रहे हैं और उसे ‘विश्व गुरु’ बनाने की दिशा में लगे हुए हैं।” पूर्व उपमुख्यमंत्री पटेल ने कहा कि अहमदाबाद शहर से तथा राज्य के अन्य हिस्सों से आए धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक दलों के नेताओं ने प्रार्थना सभा में भाग लिया।

Related Articles

Back to top button