ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

PM मोदी ने मां को किया अंतिम प्रणाम, पार्थिव शरीर को दिया कंधा, एम्बुलेंस से पहुंचे श्मशान

नई दिल्ली। PM Narendra Modi Pays Respect Mother Heeraben Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की मां हीराबा मोदी (Heeraben Modi) का शुक्रवार को निधन हो गया। वो 100 साल की थीं। हीराबा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में सुबह 3.30 बजे अंतिम सांस ली।

मां की अर्थी को दिया कंधा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां हीराबेन की अर्थी को कंधा दिया। पीएम खुद उसी एम्बुलेंस से श्मशान घाट तक पहुंचे, जिसमें उनकी मां का पार्थिव शव रखा था। उनके साथ परिवार के और भी सदस्य मौजूद थे।

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंचे और अपनी स्वर्गीय मां हीराबेन मोदी को अंतिम नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

‘शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम’

इससे पहले शुक्रवार सुबह पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ”शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम…मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।”

संघर्ष को याद कर रो पड़े पीएम मोदी

हीराबा के संघर्ष के बारे में प्रधानमंत्री मोदी कई बार भावुक अंदाज में जिक्र कर चुके हैं। साल 2015 में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग के साथ बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने अपनी मां के संघर्षों को याद करते हुए कहा था ‘मेरे पिताजी के निधन के बाद मां हमारा गुजारा करने और पेट भरने के लिए दूसरों के घरों में जाकर बर्तन साफ करती थीं और पानी भरती थीं।’ इस दौरान पीएम मोदी भावुक होकर रो पड़े थे।

Related Articles

Back to top button