ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
लाइफ स्टाइल

असम राइफल्स ने राइफलमैन सहित 95 पदों पर निकाली भर्ती, 31 दिसंबर तक कर सकते है आवेदन… 

Recruitment  : असम राइफल्स ने नोटिफिकेशन जारी कर राइफलमैन और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके माध्यम से कुल 95 पदों पर भर्ती की जाएगी जिनमें रायफल मैन के 81, हवलदार क्लर्क के 1, वॉरंट ऑफिसर के 2, राइफलमैन आर्मर के 1 और अन्य रायफल मैन के 10 पद शामिल हैं। वहीं भर्ती के लिए रैली का आयोजन 11 फरवरी को किया जाएगा। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जारी किए गए टेलीफोन/मोबाइल नंबरों 03642705933 / 8258923003 पर कॉल कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

राइफलमैन जनरल ड्यूटी – 10वीं पास।
हवलदार क्लर्क – 12वीं पास के साथ टाइपिंग स्पीड।
रेडियो मैकेनिक – 10वीं पास के साथ रेडियो एवं टेलिविजन में डिप्लोमा।
ड्रॉफ्ट्समैन – 12वीं पास।
राइफलमैन वॉशरमैन – 10वीं पास।
कारपेंटर, कुक, सफाई वाला, नाई – 10वीं पास।

आयु सीमा
इन पदों के लिए आयु सीमा 18-23 वर्ष है। हालांकि कुछ पदों के लिए 18 से 25 वर्ष एज लिमिट रखी गई है।

कहां करें आवेदन
उम्मीदवारों को नीचे दिए गए पते पर अपना आवेदन पत्र भेजना होगा। आवेदन पत्र 22 जनवरी 2023 तक पहुंच जाना चाहिए।

Directorate General Assam Rifles (Recruitment Branch) Laitkor, Shillong Meghalaya – 793010

नोटिफिकेशन और अप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड लिंक

Related Articles

Back to top button