ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
विदेश

महीने भर की समुद्री यात्रा के बाद इंडोनेशिया पहुंचे 58  रोहिंग्या शरणार्थी

इंडोनेशिया : भूखे और कमजोर दिख रहे दर्जनों रोहिंग्या मुसलमान हफ्तों की समुद्री यात्रा बाद इंडोनेशिया के असेह प्रांत के तट पर पहुंच गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्थानीय पुलिस प्रमुख रोली युइजा अवे ने पुष्टि की कि 58 पुरुषों का एक समूह असेह बेसार जिले के लेडोंग गांव में इंद्रपत्र तट पर पहुंच चुका है।

उन्होंने कहा कि गांव वालों ने जातीय रोहिंग्या समूह को एक जर्जर लकड़ी की नाव पर देखा और उन्हें उससे उतारने में मदद की। फिर उनके आने की सूचना अधिकारियों को दी। अवे ने कहा, वे भूख और शरीर में पानी की कमी की वजह से काफी कमजोर नजर आ रहे थे। उनमें से कुछ लंबी और जटिल यात्रा के कारण बीमार पड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि गांववालों और अन्य लोगों ने रोहिंग्या शरणार्थियों को भोजन और पानी प्रदान किया। अवे ने कहा कि कम से कम तीन पुरुषों को चिकित्सा देखभाल के लिए एक क्लिनिक में ले जाया गया, और अन्य का भी उपचार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button