ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
उत्तरप्रदेश

बर्फीली हवाओं ने यूपी को गलन भरी ठंड से किया बेहाल

लखनऊ| बर्फीली हवाओं ने उत्तर प्रदेश को भी गलन भरी ठंड से बेहाल करना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटे में तमाम शहरों में अधिकतम और न्यूनतम पारे में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।प्रदेश में अयोध्या सबसे ठंडा रहा। यहां मंगलवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से करीब 2.7 डिग्री सेल्सियस कम है। राजधानी लखनऊ में भी बर्फीली ठंड ने दस्तक दी है।दिन का न्यूनतम पारा 6.6 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम लुढ़का, ये 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, अमेठी के फुर्सतगंज में न्यूनतम तापमान 5.4, बाराबंकी में 6.4, बहराइच में 8 और गोंडा में 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।पश्चिमी यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान व दिल्ली में अगले 24 घंटे के दौरान कड़ाके की ठंड पड़ेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि इस दौरान कहीं घना तो कहीं बेहद घना कोहरा छाया रहेगा। तीन-चार दिन बाद ही शीतलहर व कोहरे से कुछ राहत मिल सकती है। राजस्थान के चुरू में न्यूनतम तापमान मंगलवार को 0.5 डिग्री रहा। सोमवार को यहां तापमान शून्य डिग्री था।

 

Related Articles

Back to top button