ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
व्यापार

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की श्रीनाथजी मंदिर में हुई रोका सेरेमनी

रिलायंस के मुखिया मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का रोका हो गया है। बहुत जल्द दोनों की शादी होगी। शादी से पहले अनंत और राधिका का रोका हो गया है। कपल की रोका सेरेमनी से पहली तस्वीर सामने आ गई है। रोके का यह कार्यक्रम राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में हुआ। अनंत और राधिका की शादी कब होगी, इसकी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अनंत और राधिका लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं। राधिका अंबानी परिवार के हर आयोजन में नजर आती हैं। अब बहुत जल्द वे अंबानी परिवार की छोटी बहू बन जाएंगी। अनंत और राधिका के रोके बाद बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक परिमल नाथवानी ने दोनों को ट्वीट कर बधाई दी है।

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट एक दूसरे को बचपन से ही जानते हैं। साल 2018 में दोनों की साथ में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में हरे रंग के परिधान में नजर आए थे। राधिक एक प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना भी हैं।इसी साल जून में अंबानी परिवार ने अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के लिए अरंगेत्रम सेरेमनी का आयोजन किया था। वहां बॉलीवुड के नामी सितारे पहुंचे थे। आयोजन से राधिका के शास्त्रीय नृत्य करते हुए करते हुए कई वीडियो सामने आए थे, जिसकी लोगों ने खूब तारीफ की थी।

राधिक मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ विरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं।  राधिका के पिता विरेन की भी देश के समृद्ध शख्सियतों में गिनती होती है। राधिका ने अपनी स्कूलिंग मुंबई में की है। इसके बाद वे स्टडी के लिए न्यूयॉर्क गईं थीं। वहां उन्होंने पॉलिटिक्स और इकॉनोमिक्स की पढ़ाई की। ग्रैजुएशन पूरी करने के बाद 2017 में उन्होंने इसप्रावा में एक सेल्स एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम किया। उन्हें रीडिंग, ट्रैकिंग और स्वीमिंग का शौक है।

Related Articles

Back to top button