ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह 204 उपाधि और 51 विद्यार्थियों को मिलेगा स्वर्ण

जबलपुर ।   रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का 34वां दीक्षा समारोह पं.कुंजीलाल दुबे प्रेक्षागृह में शुरू हुआ। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव अभ्यार्थियों को शोध उपाधि और स्वर्ण पदक का वितरण करने के लिए पहुंचे। राज्यपाल मंगुभाई पटैल तय कार्यक्रम में आनलाइन वर्चुअली जुड़े।

पत्नी के मरणोपरांत पति को उपाधि

संजीव उपाध्याय एडवोकेट अपनी पत्नी आराधना उपाध्याय 51 साल के देहांत के पश्चात खुद शोध उपाधि लेने आए। आराधना की एजुकेशन में उपाधि मिल रही है। पहली बार प्रशासन ने उन्हें सम्मान लेने की अनुमति ली है। पिछले माह 17 नवंबर 2022 को आराधना की ब्रेन हेमरेज की वजह से मौत हुई थी। पति संजीव ने बताया की आराधना की स्वाहिश थी की दीक्षा समारोह में उन्हें उपाधि मिले। आराधना इससे पहले वनस्पति शास्त्र 1998 में शोध उपाधि ले चुकी है।

शैतान सिंह को राजनीति शास्त्र में उपाधि

दोनो पैर से दिव्यांग कटनी निवासी शैतान सिंह भी शोध उपाधि लेने आए है। इन्हें राजनीतिशास्त्र विषय में शोधकार्य के लिए उपाधि दी जा रही है। दिव्यांग होने की वजह से शैतान सिंह को व्हीलचेयर पर मंच के पीछे से विशेष रूप से ले जाया जाएगा।

स्वर्ण पदक- 82 पर 51 विद्यार्थियों को मिलेंगे

शोध उपाधि- 204

डीलिट- एक

Related Articles

Back to top button