ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

समानता सामुहिक न्याय आदिवासी जन जाग्रति वन अधिकार जागरूकता पद यात्रा 20 दिसंबर ग्राम खजूरपानी से हुई प्रारंभ 28 दिसंबर को ग्राम आमाझिर मे समापन के बाद एसडीएम को सोपा ज्ञापन.।

(रिपोर्ट-दिनेश सिकरवार) नसरुल्लागंज . समानता सामुहिक न्याय आदिवासी जनजाग्रति वन अधिकार जागरूकता पद यात्रा 20 दिसंबर से तहसील नसरूल्लागंज अन्तर्गत आने वाले ग्राम खजूरपानी से पदयात्रा प्रारंभ हुई जो विभिन्न ग्राम होते हुऐ यात्रा का समापन ग्राम आमाझिर मे 28 दिसंबर हुआ। यह पदयात्रा एकता परिषद जिला सीहोर के बेनर तले निकाली जा गई । इस पद यात्रा मे मुख्य रूप से रोजाना चलने वाले यात्रियों मे एकता परिषद के जिला सीहोर समन्वयक राकेश रतन सिंह, ब्लॉक नसरुल्लागंज समन्वय श्रीराम बारेला, रेमसिंह बारेला, रुकमणी बाई बारेला, सरिता बारेला ,प्रियंका उईके ,अनीता बारेला, शक्तिविराज बारेला, टीकाराम बारेला, शोभाराम बारेला, राजेश नवल सिंह, प्रकाश ,मुकेश मेघा जी,भीम सिंह यात्रा में 25 युवा साथी चले एवं गांव के कई साथी इस पदयात्रा को एक गांव से अगले गांव तक पहुंचाते थे। जिसमें 150 साथी बैठक में भाग लेते थे। सभी गांवों मे पदयात्रा के साथियों का सम्मान पुष्प माला पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर किया गया। वही एकता परिषद की वन अधिकार पद यात्रा के समापन पर महक वाटिका नसरुल्लागंज मे एक कार्यक्रम रखा गया जिसमें खजूर पानी से लेकर आमाझिर एवं सभी आदिवासी बाहुल्य ग्रामों के लोग शामिल हुए वही आदिवासी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्रीमती निर्मला बारेला ने संबोधित करते कहा कि जो भी हमारी जो जो आदिवासी समुदाय के पट्टे की समस्या है एयरपोर्ट की है अन्य समस्या राशन कार्ड संबल कार्ड आदि की सभी के बारे में विस्तार से बताया कि क्षेत्र में कहां-कहां किस-किस योजना पर कितना काम हुआ है इसके बारे में विस्तार से बताया वही एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रन सिंह परमार द्वारा भी कार्यक्रम को संबोधित किया वही कार्यक्रम का सफल संचालन एकता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष दीपक अग्रवाल द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में एक रैली निकालकर महक वाटिका से तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम दिनेश सिंह तोमर को एक ज्ञापन दिया गया जिसका वाचन एकता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष दीपक अग्रवाल द्वारा किया गया वहीं ज्ञापन सीहोर जिला कलेक्टर के नाम एसडीएम को दिया गया वहीं एसडीएम से मांगी के हमारी आदिवासी समुदाय की जो भी समस्याएं हैं उनका किरण निराकरण कराएं जैसे संबल योजना राशन कार्ड जाति प्रमाण पत्र जिसमें सबसे ज्यादा समस्या आती है उसको साधारण तरीके से बनवाएं वहीं एसडीएम ने आश्वासन दिया कि संबल योजना जाति प्रमाण पत्र में समस्या आ रही है आप लोग मुझे एक लिस्ट बनवा कर दें और शुक्रवार को आकर मुझसे मिले मैं सभी का तुरंत निराकरण करवा दूंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button