ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

पंचतत्व में विलीन हुईं Tunisha Sharma,नम आंखों से परिवार और साथियों ने दी अंतिम विदाई

अलविदा तुनिशा शर्मा.. 20 साल की तुनिषा पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। परिवार और दोस्तों ने एक्ट्रेस को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया है। एक्ट्रेस के इस तरह जाने से टीवी इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि तुनिषा ऐसा भी कर सकती थी। तुनिषा शर्मा का मृत शरीर 24 दिसम्बर की दोपहर उनके शो के सेट पर पंखे से लटका मिला था। तुनिषा की मां की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में एक्ट्रेस के एक्स ब्वॉयफ्रेंड और को-एक्टर शीजान खान को गिरफ्तार किया है। शीजान पर तुनिषा को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप लगाये गये हैं।

तुनिषा का पार्थिव शरीर श्मशान घाट पहुंच गया है। एक्ट्रेस की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। अपनी बेटी को इतनी कम उम्र में इस तरह जाते देख वह खुद को संभाल नहीं पा रही हैं।

दीपिका सिंह

टीवी इंडस्ट्री की फेम एक्ट्रेर दीपिका सिंह अपने पति संग तुनिषा के अंतिम दर्शन करने पहुंची।

अशनूर कौर

टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री अशनूर कौर तुनिषा के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचीं।

अब्बास-मस्तान

जाने-माने डायरेक्टर अब्बास-मस्तान भी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के आखिरी दर्शन करने उनके घर पहुंचे अब्बास-मस्तान

रीम शेख

टीवी एक्ट्रेस रीम शेख ने तुनिषा के घर पहुंचकर अंतिम दर्शन किये। बता दें, तुनिषा शर्मा और रीम शेख एक खास बॉन्ड शेयर करती थीं। रीम ने एक्ट्रेस की मौत के बाद सोशल मीडिया पर एक नोट भी लिखा था।

विशाल जेठवा

एक्टर विशाल जेठवा भी तुनिषा शर्मा के अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंचे। विशाल ने वहां मौजूद मीडिया से कोई बात नहीं की।

शिविन नारंग

तुनिषा के को-स्टार शिविन नारंग एक्ट्रेस के आखिरी दर्शन करने उनके घर पहुंचे। शिविन तुनिषा की अंतिम यात्रा में शामिल होंगे।

घर पहुंचा एक्ट्रेस का पार्थिव शरीर

अंतिम संस्कार के लिए तुनिषा शर्मा के पार्थिव शरीर को अस्पताल से उनके मीरा रोड स्थित आवास पर ले जाया गया।

Related Articles

Back to top button