ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
महाराष्ट्र

स्टंट वीडियो बना रहे दो रूसी यूट्यूबर्स गिरफ्तार..

मुंबई पुलिस ने उन दो रूसी यूट्यूबर्स को गिरफ्तार कर लिया, जो स्टंट का वीडियो बनाने का प्रयास कर रहे थे। ये वीडियो बनाने के लिए तारदेव इलाके में स्थित इंपीरियल ट्विन टावर्स में घुस गए थे।गिरफ्तार रूसी नागरिकों की पहचान रोमन प्रोशिन (33) और मक्सिम शचरबाकोव (25) के रूप में हुई है। मुंबई पुलिस ने इस बारे में रूसी वाणिज्य दूतावास को सूचित कर दिया है। इससे पहले इन दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। दोनों रुसियों के खिलाफ भादंवि की धारा 452 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है।

इंपीरियल ट्विन टावर 60 मंजिला हैं। गिरफ्तार यूट्यूबर इसी इमारत पर अपने करतब दिखा रहे थे। दोनों यूट्यूबर सोमवार शाम इंपीरियल ट्विन टॉवर में घुसे गए थे। बाद में उन्हें सुरक्षा कर्मियों ने स्टंट करते हुए देखा। कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षा गार्डों ने उन्हें पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने उन्हें मंगलवार को विधिवत गिरफ्तार किया।पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे सीढ़ियों से जुड़वां इमारतों में से एक की 58वीं मंजिल पर पहुंचे थे। वहां से स्टंट करते हुए ऊपर से नीचे आने वाले थे। इस स्टंट का वे वीडियो रिकॉर्ड करना चाहते थे।

दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस व सुरक्षा कर्मियों को ढाई घंटे मशक्कत करना पड़ी। तारदेव पुलिस के अनुसार एक यूट्यूबर को तो पकड़ लिया गया, लेकिन दूसरा नीचे आने को तैयार नहीं था। पुलिस ने जब उसे कहा कि उसका दोस्त घायल हो गया है, तब शाम करीब 7.30 बजे वह नीचे उतरा। पुलिस के मुताबिक दोनों के हाथ पैर जख्मी हो गए हैं। यह इमारत मुंबई के अमीर लोगों के आवासीय इलाके में है। यहां सख्त सुरक्षा रहती है, इसके बाद भी स्टंटबाज इमारत में घुसने में कामयाब हो गए।

Related Articles

Back to top button