ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

सतना जिला अस्पताल से वाहन चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज

सतना : सतना शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रहीं हैं। चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। एक बार फिर जिला मुख्यालय पर स्थित जिला अस्पताल परिसर से चार पहिया वाहन चोरी होने का मामला सामने आया है। थाना कोतवाली पुलिस ने फरियादी विकास मिश्रा की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फरियादी ने थाना कोतवाली पुलिस को बताया कि पत्नी रीता मिश्रा की डिलीवरी कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचा हुआ था। उसने अपनी बोलेरो एमपी 19 सीए 4786 दोपहर 3:00 बजे अस्पताल परिसर में खड़ी की थी। जब शाम 7:00 बजे बाहर निकला तो उसकी गाड़ी वहां नहीं खड़ी थी। यहां-वहां ढूंढने के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई।

अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही
सतना जिला अस्पताल में भर्ती मरीज इन दिनों चोरों के आतंक से काफी परेशान हैं। अस्पताल से वाहनों की लगातार हो रही चोरियों को लेकर अस्पताल प्रबंधन भी लापरवाह बना हुआ है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। बता दें कि पिछले एक साल में यहां से कई वाहन चोरी हो चुके हैं। बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

जिले के सबसे बड़े अस्पताल में सुरक्षा गार्ड और सीसीटीवी कैमरें भी हैं। बावजूद यहां चोरी की घटनाओं पर कोई लगाम नहीं है। यहां रोजाना सैकड़ों की संख्या में मरीज आते हैं। चोरी की घटनाएं यहां आने वाले मरीजों और और उनके परिजनों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button