ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

तुनिषा शर्मा की मौत पर बोले अंकित गुप्ता

Tunisha Sharma Death: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत से हर कोई आहत है। अचानक हुई उनकी मौत ने सेट पर एक्टर्स की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है। उनकी मौत पर फैंस से लेकर सिलेब्रिटीज तक ने दुख व्यक्त किया है। यहां तक ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने एसआईटी जांच की मांग भी की है। इन सबके बीच बिग बॉस 16 के एक्स कंटेस्टेंट अंकित गुप्ता ने भी तुनिषा शर्मा की मौत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने उन दिनों को याद किया जब वह भी डिप्रेशन में थे।

तुनिषा शर्मा के को-स्टार शीजान खान से रिलेशन और ब्रेकअप की बात सामने आने के बाद तरह-तरह की बातें हो रही हैं। मीडिया में ऐसी बात सामने आई है कि तुनिषा डिप्रेशन में थीं और इसलिए उन्होंने सुसाइड जैसा कदम उठाया। तुनिषा शर्मा के डिप्रेशन और उनकी मौत पर अंकित गुप्ता ने बताया कि कभी वह भी डिप्रेशन का शिकार हुए थे। उन्होंने कहा, ‘यह बहुत ही चौंकाने वाला है, किसी ने जो सिर्फ 20 साल का था, उसने आत्महत्या कर ली है। मैं भी डिप्रेशन के दौर से गुजरा हूं। मैं इसे अच्छी तरह से समझ सकता हूं।’

अंकित गुप्ता ने आगे कहा, ‘एक पल होता है। वो पल पार हो जाए या उस पल में आप किसी से बात करो वो आपको समझ पाए, तो वो एक पल निकल जाए, फिर आप जिंदगी का इतना बड़ा (कठोर) फैसला नहीं लोगे। यह बहुत दुख की बात है। जिंदगी में चाहे कुछ भी हो, आपका जीवन और माता-पिता आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए और किसी चीज के लिए आप अपनी जिंदगी नहीं ले सकते, प्लीज समझें। अपनी शारीरिक और मानसिक हेल्थ का ध्यान रखें, यह बहुत जरूरी है।’

Related Articles

Back to top button