ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

कोविड-19 के दृष्टिगत ’’एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोलरूम’’ संचालित

श्रावस्ती,जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने बताया है कि कोरोना वायरस (कोविड-19) के दृष्टिगत शासन के निर्देशानुसार कलक्ट्रेट स्थित जनपद स्तरीय ’’एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल रूम (आई0सी0सी0सी0) जो पूर्व से ही संचालित है, का संचालन सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है। कोरोना संकट के समय में इसी सेंटर के माध्यम से प्रशासन और जनसमुदाय के बीच में सम्पर्क स्थापित होता है और नागरिकों की संकट के समय में सहायता की जाती है। कन्ट्रोलरूम में कर्मचारियों की चक्रानुक्रम में ड्यूटी लगायी गई है व उन्हें निर्देशित किया गया है कि आने वाली प्रत्येक फोन कॉल का निराकरण सुचारू रूप से करें और सभी को कोरोना के नये वैरियंट (बी0एफ0-.7) के सम्बन्ध में उपलब्ध सही जानकारी प्रदान करें। इस कन्ट्रोलरूम के माध्यम से सभी ग्राम समितियों को फोन कराकर उन्हें भी ग्राम वासियों को जागरूक करने की सलाह दी जा रही है।उन्होने यह भी बताया कन्ट्रोलरूम 24 घण्टे तीन शिफ्ट में क्रियाशील रहेगा। जिसका दूरभाष नम्बर-8545092198 व 8960498147 है। कन्ट्रोलरूम में तैनात कर्मचारी निर्धारित समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहकर प्राप्त सूचनाओं को पंजिका में दर्ज करके नोडल/प्रभारी अधिकारी(कन्ट्रोलरूम को अवगत करायेंगे। इसके अतिरिक्त आपदा विशेषज्ञ अरूण कुमार मिश्रा के मोबाइल नम्बर- 9721939303 पर सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Related Articles

Back to top button