ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
उत्तरप्रदेश

रिंग रोड में फिर हुआ हादसा,  ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत… 

वाराणसी : रिंग रोड हरीबल्लमपुर गांव के सामने रविवार की सुबह ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल को उसके साथियों ने अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रेलर के पहिये के नीचे दबे शव को चोलापुर पुलिस ने बाहर निकाला और कब्जे में लिया। वहीं, ट्रेलर छोड़कर चालक फरार हो गया। चोलापुर पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया। बाइक पर रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर युवक की पहचान औसानगंज जैतपुरा के रूप में हुई है। चोलापुर पुलिस के अनुसार बाइक का रजिस्ट्रेशन औसानगंज निवासी सविता सोनी के नाम से है। जैतपुरा पुलिस से उसकी तस्दीक कराई जा रही है।

आसपास के लोगों के अनुसार चोलापुर थाना अंतर्गत हरीबल्लमपुर गांव के सामने रिंग रोड पर चार से पांच बाइक पर सवार युवक आपस में बाइक रेस लगा रहे थे। अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और उस पर सवार दो युवक सड़क पर आ गिरे। पीछे से आए ट्रेलर के पहिये के नीचे आते ही जैतपुरा के दिगिया निवासी रजत वर्मा (32) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल युवक को उसके कुछ दोस्त उठाकर अस्पताल ले गए। पुलिस के अनुसार ट्रेलर को कब्जे में लिया गया है। शव को शिवपुर स्थित मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है।

 

Related Articles

Back to top button