ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दिल्ली NCR

‘भारत जोड़ो यात्रा’ को बदनाम करने के लिए खुफिया अधिकारियों का इस्तेमाल कर रही है सरकार: कांग्रेस का बड़ा आरोप

नई दिल्ली: कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को बदनाम और अवरुद्ध करने के लिए पहले निर्वाचन आयोग और राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग (एनसीपीसीआर) जैसी संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल किया और अब खुफिया अधिकारियों का उपयोग कर रही है। पार्टी ने इस मामले में हरियाणा के सोहना में पुलिस के समक्ष एक शिकायत भी दर्ज कराई है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार द्वारा संवैधानिक और कानूनी संस्थाओं का भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम करने के लिए उपयोग किया गया। (यात्रा में बच्चों के इस्तेमाल के आरोप में) हमें चुनाव आयोग और एनसीपीसीआर से नोटिस मिला। हमने विस्तार से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने गुजरात विधानसभा के दौरान छोटी बच्ची का इस्तेमाल प्रचार के लिए किया और हमने चुनाव आयोग और एनसीपीसीआर को इससे अवगत कराया तो कोई कदम नहीं उठाया गया।

रमेश ने बताया कि कुछ दिनों पहले हमारी यात्रा में शामिल लोगों के लिए विश्राम के लिए तैयार कंटेनर में हरियाणा सरकार के कुछ अधिकारी पाए गए। जब उनसे पूछा गया कि क्या कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि शौचालय का इस्तेमाल कर रहे हैं। हमने सोहना पुलिस थाने में शिकायत की है। हमें जानकारी मिली है कि वे हरियाणा सरकार के गुप्तचर अधिकारी हैं। वहां डबल इंजन सरकार है तो यह सब ऊपर से कहने पर किया गया होगा।” उन्होंने कहा, ‘‘हमारी यात्रा पूरी तरह पारदर्शी है। हमारे पास कुछ छिपाने के लिए नहीं है।

 कांग्रेस के संचार विभाग के सचिव और ‘भारत यात्री’ वैभव वालिया ने सोहना में शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में वालिया ने कहा कि 23 दिसंबर की सुबह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के विश्राम शिविर में खड़े एक कंटेनर के दरवाज़े के बाहर कुछ लोगों की आवाज़ सुनी गई जिसके बाद किसी ने उनके कंटेनर के दरवाज़े को खींचकर खोलने की कोशिश की…बाद में एक व्यक्ति भाग गया और दूसरे व्यक्ति ने कहा कि वो चेकिंग करने गया था और फिर कहा कि वह बाथरूम का उपयोग करने गया था।

 उन्होंने कहा कि तीसरे व्यक्ति को भी पकड़ा गया…हमारी जानकारी के हिसाब से इन तीनों में से एक भी व्यक्ति हमारे शिविर में ड्यूटी पर नहीं था। इसी को लेकर मैं यह लिखित शिकायत कर रहा हूं।  गौरतलब है कि गत 24 दिसंबर को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हरियाणा से दिल्ली में दाखिल हुई थी।

Related Articles

Back to top button