ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

विवादो के बाद एक बार फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने मध्य प्रदेश वन मंत्री की फैमिली के साथ की जंगल सफारी..

नर्मदापुरम : बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन बाघ के करीब जाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक बार फिर जंगल सफारी का लुत्फ उठाने के लिए नर्मदापुरम जिले के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पहुंची है। इस बार रवीना टंडन के साथ मध्यप्रदेश के वन मंत्री के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। 22 दिसंबर की रात फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पहुंची, जहां उन्होंने धापाड़ा लॉज में रात्रि विश्राम किया और दूसरे दिन सुबह-सुबह जंगल सफारी की।

सफारी के दौरान रवीना को दो अलग-अलग बाघों का दीदार हुआ। पहला टाइगर रवीना की जिप्सी के आगे-आगे चलता हुआ दिखाई दिया, तो वहीं दूसरा टाइगर जंगल में से निकलते हुए, जंगल की सड़क पर बनी पुलिया पार करते हुए दिखाई दिया। रवीना ने सफारी के दौरान टाइगर के फोटो वीडियो सूट किये और उन्हें अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। बता दें, पिछले महीने भी रवीना टंडन ने टाइगर रिजर्व के चूरना जंगल में जंगल सफारी की थी, इस दौरान उनकी जिप्सी बाघ के बहुत करीब पहुंच गई थी,जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था।

Related Articles

Back to top button