ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मुख्य समाचार

भिंड के रहने वाले CAF के जवान ने मेजर को मारी गोली मौत, बीमार था जवान मेज़र नहीं दे रहा था छुट्टी।

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले CAF जवान ने अपने मेजर को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। बताया गया है कि वह लंबे समय से बीमार था और छुट्टी मांग रहा था परंतु छुट्टी नहीं मिल रही थी। रविवार सुबह 8:00 बजे घटना के समय उसकी तबीयत बहुत खराब हो गई थी। भानुप्रतापपुर उपचुनाव ड्यूटी के समय से बीमार चल रहा है आरोपी जवान का नाम पुरुषोत्तम कुमार बताया गया है जो मध्यप्रदेश के भिंड जिले का रहने वाला है और वर्तमान में छत्तीसगढ़ की कांकेर जिला जेल में पदस्थ CAF की 11वीं बटालियन C कम्पनी का जवान है। भानुप्रतापपुर उपचुनाव के समय उसकी ड्यूटी पीजी कॉलेज में लगाई गई थी। अन्य जवानों ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा है, इसलिए छुट्टी की मांग कर रहा था। अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को छुट्टी दे दी थी अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात में उसकी ड्यूटी लगी थी, लेकिन जब उसने तबीयत खराब होने की बात कही, तो उसे छुट्टी दे दी गई और उसकी जगह बृजेश भारद्वाज की ड्यूटी लगाई गई। आज सुबह किसी बात को लेकर कुछ विवाद हुआ और पुरुषोत्तम ने प्रधान आरक्षक सुरेंद्र भगत और साथी जवान बृजेश भारद्वाज पर गोली चला दी। प्रधान आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि घटनास्थल, शासकीय PG कॉलेज, कांकेर है, जहां पर चुनाव के बाद EVM मशीन रखी हुई हैं और इन मशीनों की सुरक्षा में जवान परुषोत्तम सिंह को तैनात किया गया था। अपने ड्यूटी पॉइंट पर ही उसने कंपनी के मेजर सुरेन्द्र भगत पर गोली चला कर हत्या कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button