ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

भोपाल में आयुर्वेद जिला अस्पताल का बनेगा नवीन भवन

भोपाल : भोपाल के शिवाजी नगर में संचालित आयुर्वेद जिला अस्पताल का जल्द नवीन भवन बनेगा। इसके लिये आयुष विभाग द्वारा 2.50 करोड़ रूपये की राशि आवंटित की जा चुकी है। भवन निर्माण का कार्य हाउसिंग बोर्ड द्वारा किया जाएगा। नवीन जिला आयुर्वेद अस्पताल की क्षमता 30 बिस्तरों की होगी। भवन में आधुनिक ऑपरेशन थियेटर तथा पुरूष और महिला रोगियों के लिये पंचकर्म की व्यवस्था रहेगी।

वर्तमान में आयुर्वेद जिला अस्पताल पुराने भवन में संचालित हो रहा है। जिला अस्पताल में रोगी कल्याण समिति भी गठित है। जन-सहयोग से एकत्रित धन राशि समिति के माध्यम से रोगियों के कल्याण के लिये खर्च की जा रही है। वर्तमान जिला अस्पताल परिसर में हर्बल गार्डन भी विकसित किया गया है। गार्डन में करीब 30 से 35 औषधि पौधे लगाए गये है। जिला अस्पताल में आने वाली व्यक्तियों को औषधि पौधों को गुणों एवं महत्व के बारे में जानकारी दी जा रही है। शासकीय जिला अस्पताल में पंचकर्म की सुविधा भी उपलब्ध है। जिला अस्पताल शासकीय अवकाश को छोड़कर प्रतिदिन प्रात: 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम को 4 से 6 बजे तक उपचार के लिये खुला रहता है।

आयुक्त ने किया आकस्मिक निरीक्षण

आयुष आयुक्त सोनाली पोंक्षे वायंगणकर ने भोपाल जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टॉफ की पद-स्थापना, औषधि वितरण व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जिला अस्पताल में इमरजेंसी कक्ष में अनिवार्य रूप से कम से कम एक चिकित्सक की अनिवार्य उपस्थिति के संबंध में भी निर्देश दिये।

Related Articles

Back to top button