ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राजनीति

मल्लिका अर्जुन खड़गे ने, ‘हाथ से जोड़ो हाथ’ अभियान के तहत बुलाई बैठक

नई दिल्ली| कांग्रेस अध्यक्ष मल्लीकार्जुन खड़गे ने महासचिव, प्रभारी, प्रदेश अध्यक्षों एवं विधायक दल के नेताओं की मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे अध्यक्ष बनने के बाद महासचिवों, पीसीसी अध्यक्षों एवं सीएलपी नेताओं के साथ मेरी यह पहली औपचारिक मीटिंग है।

खड़गे ने कहा कि यह बैठक ‘हाथ से जोड़ो हाथ’ अभियान के संबंध में बुलाई गई है। आज ही संसद का शीतकालीन सत्र समाप्त हुआ। जनता के मुद्दों को हम लोगों ने अपने स्तर पर उठाने का सभी संभव प्रयास किया। हमने अन्य 18 विपक्षी दलों को साथ लेकर चीन की घुसपैठ और राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ जनता के महत्व के विभिन्न मुद्दों पर अपनी बातों को रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सरकार को हमारी बात सुननी चाहिए थी। और बहस कराना चाहिए था। हमने ये भी कहा कि नियम से अलग कुछ बातें संसदीय अग्रता की भी होती हैं, परन्तु ना तो नियम को माना गया और ना ही अग्रता को माना गया है।

आगे खड़गे ने कहा कि हमने संसद के कामकाज में सुचारू संचालन में सहयोग दिया, और उसमें कोई रुकावट नहीं आने दी। पिछले सत्रों में सरकार हमें संसद नहीं चलने देने के लिए जि़म्मेदार ठहराती रही है। क्योंकि जनता के मुद्दों को लेकर हमारे साथी अड़ जाते थे।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमने हाल ही में बड़े स्तर पर डिजिटल मेम्बरशिप की है, जिसमें करीब 2.6 करोड़ लोग कांग्रेस के सदस्य बने हैं। इसी प्रक्रिया में लगभग 9800 पीसीसी डिलीगेट्स बने थे। जिन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में हिस्सा लिया था। हमें अपने पीसीसी डिलेगेट्स और डिजिटल सदस्यों को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में सक्रिय रूप से शामिल करना चाहिये।

“राहुल गांधी की इस मेहनत ने लोगों में जागरूकता पैदा की है। हमें उसे अगले मुकाम पर ले कर जाना है। हमें जनता से संवाद जारी रखना है। उन्हें निरन्तर अपने साथ जोड़े रखना है। ‘हाथ से जोड़ो हाथ’ अभियान उसी का हिस्सा है। कर्नाटक राज्य में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान एक जनवरी से ही शुरू हो रहा है। वहां हम ऐसे डोर टू डोर कैंपेन को पायलट अभ्यास के रूप में शुरू कर सकते हैं। जिसे 26 जनवरी के बाद सभी राज्यों में लागू किया जा सकता है।”

Related Articles

Back to top button