ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
व्यापार

शेयर बाजार में हरियाली लौटी, सेंसेक्स 250 अंक चढ़ा, निफ्टी भी मजबूत

घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन हरे निशान पर खुले हैं। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 250 अंक चढ़कर कारोबार करता दिख रहा है। निफ्टी में भी फिलहाल 59 अंकों की तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। बुधवार को सेंसेक्स लगभग 290 अंकों की तेजी के साथ 61992 के लेवल पर, जबकि निफ्टी 50 अंकों की तेजी के साथ 18435 के लेवल पर खुला। बैंक निफ्टी में 166 अंकों की तेजी के साथ 43525 पर कारोबार की शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे गिरकर 82.75 पर आ गया।

इससे पहले अमेरिकी शेयर बाजार में चार दिनों से जारी गिरावट थम गई और अमेरिकी बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। डाओ जोन्स में 92 अंकों की तेजी दर्ज की गई। नैस्डैक फ्लैट रहा और S&P 500 में 0.10 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। एनर्जी सेक्टर के शेयरों में तेजी के कारण बाजार हरे निशान में बंद होने में सफल रहा। बैंक ऑफ जापान ने यील्ड के लिए टार्गेट बढ़ा दिया है, जिसके कारण निक्केई पर दबाव दिखा। निक्केई में 230 अंकों की यानी 0.90 फीसदी की गिरावट आई। कोरिया के कोप्सी में 0.25 फीसदी की तेजी दिखी। वहीं एसजीएक्स निफ्टी इस समय 45 अंकों की तेजी के साथ 18470 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। इससे भारतीय बाजार के मजबूत बने रहने के आसार हैं।  डॉलर इंडेक्स में 0.72 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई और यह 103.60 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। ब्रेंट क्रूड ऑयल फिर से 80 डॉलर के नीचे पहुंच गया है। ग्लोबल मार्केट में सोना 1827 डॉलर प्रति आउंस के भाव पर पहुंच गया है।

 

Related Articles

Back to top button