ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
खेल

ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर पेले की हालत नाजुक, गुर्दे और हृदय प्रभावित

अस्पताल में कैंसर का इलाज करा रहे ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर पेले के स्वास्थ्य में गिरावट आई है जिससे उनकी किडनी और ह्रदय पर असर पड़ा है। अल्बर्ट एंस्टीन अस्पताल ने एक बयान में कहा कि 82 वर्षीय फुटबॉलर को विशेष देखरेख में रख गया है। उनके किडनी और गुर्दे प्रभावित हुए हैं। अस्पताल में हालांकि उनके छाती के संक्रमण के बारे में जानकारी नहीं दी है जो कोविड-19 के बाद बढ़ा है।

सितंबर 2021 में उनका कोलोन ट्यूमर हटाया गया था। उसके बाद उनकी कीमोथेरेपी की गई है। उनकी बेटी केली नेसिमेंटो ने कहा है कि वह क्रिसमस के दौरान अस्पताल में ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि डाक्टरों का कहना है कि क्रिसमस में उनका अस्पताल में ही रहना उचित होगा। वह अस्पताल में ही क्रिसमस सेलिब्रेट करेंगे।पहले भी पेले को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब नियमित जांच के बाद वो बाहर आ गए थे। 82 वर्षीय पेले के कोलन (बड़ी आंत) से सितंबर 2021 में ट्यूमर हटाया गया था। उसके बाद से वह नियमित अस्पताल जाते हैं। पेले को हृदय संबंधी समस्याएं थीं और उनके चिकित्सा कर्मचारियों ने चिंता व्यक्त की कि उनके कीमोथेरेपी उपचार से बेहतर नतीजे नहीं आ रहे हैं। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

पेले ने अपने देश ब्राजील को तीन बार विश्व चैंपियन बनाया। उनके रहते ब्राजील ने 1958, 1962 और 1970 में विश्व कप जीता। 1958 में सूडान के खिलाफ विश्व कप फाइनल में दो गोल दागे थे। पेले ने प्रोफेशनल करियर में कुल 1363 मैच खेले और 1281 गोल दागे। ब्राजील के लिए उन्होंने 91 मैचों में 77 गोल दागे।

Related Articles

Back to top button