ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राजनीति

हम सभी मास्क का उपयोग करें और सतर्कता बरतें: ओम बिरला 

नई दिल्ली । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को सदन का ध्यान कुछ देशों में कोरोना के फिर सक्रिय होने की ओर आकृष्ट करके सभी को सावधानी बरतने एवं सुरक्षा उपायों का पालन करने को कहा। बिरला ने कहा ‘‘मैं आपका ध्यान विश्व के कुछ देशों में कोविड-19 के फिर सक्रिय होने की ओर आकृष्ट कराना चाहता हूं। पिछले अनुभवों को देखकर निरंतर सतर्कता एवं सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भी तत्परता से कदम उठाकर कोविड से जुड़े आवश्यक सुरक्षा उपायों का पालन करने की सलाह दी है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा ‘‘हम सभी मास्क का उपयोग करें और सतर्कता बरतें।’ बिरला ने कहा कि सांसद अपने क्षेत्र में जनजागरण के लिए भी प्रयास करें और संसद में भी मास्क पहनकर आएं। उन्होंने सामूहिक प्रयासों से कोविड को हराने अपील की।

Related Articles

Back to top button