ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

रतलाम के पास फोरलेन पर कार में लगी आग, देखते-देखते जल गई

रतलाम ।   महू- नीमच हाइवे (फोरलेन) पर जिला मुख्यालय से करीब 14 किलोमीटर दूर चिकलिया टोल नाके के समीप एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार से ऊंची लपटें निकलने लगीं और कुछ ही देर में कार जल गई।जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कार से कहीं जा रहा था। टोल नाके के पास कार में आग लगी व धुआं निकलने लगा। कार सवार व्यक्ति ने कार सड़क के किनारे खड़ी की तथा कार से उतर कर दूर जा पहुंचा। उसके दूर पहुंचते ही कार में से लपटें निकलने लगीं। इसके बाद आसपास के लोग और बिलपांक थाने से पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया व काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन तब तक कार बुरी तरह जल चुकी थी। समय रहते कार का ड्राइवर कार साइड में खड़ी करके उतरकर दूर नहीं जाता तो कोई अनहोनी हो सकती थी। पुलिस के अनुसार घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। कार किसकी है व उसमे कौन सवार था यह पता नहीं चला है। उक्त व्यक्ति का पता लगाया जा रहा है।

पहले भी लग चुकी है आग

कार व अन्य वाहनों में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। तीन साल पहले जावरा के पास एक कार में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। चार माह पहले शहर के न्यू रोड पर एक जीप में आग लग गई थी। समय रहते जीप में सवार लोग उतर कर दूर चले गये थे। एक माह पहले फोरलेन पर ही जिला मुख्यालय से करीब 58 किलोमीटर दूर माननखेड़ा टोल नाके के पास मन्दसौर के एक व्यक्ति की कार में भी आग लग गई थी। कार में दो व्यक्ति थे, वे भी कार साइड में खड़ी करके दूर चले गए थे। इन दोनों मामलों में वाहनों में काफी नुकसान हुआ था।

Related Articles

Back to top button