ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

3 दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

भोपाल । राजधानी में इन दिनों तापमान में उतार चढ़ाव का दौर चल रहा है। इसके कारण सर्दी भी उतार चढ़ाव भरी है। बीते दिन शहर में सुबह धुंध छाई रही। हवा का रुख भी उत्तर और उत्तरी पूर्वी रहा। इस बीच शहर के न्यूनतम तापमान में डेढ़ डिग्री तक इजाफा हुआ। शहर में सुबह से ही धुंध थी। इस दौरान सुबह 7:30 बजे तक विजिबिलिटी 2 हजार मीटर तक थी। 8:30 बजे यह 3 हजार मीटर हो गई थी। इसके बाद तेज धूप भी खिली। शहर मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.2 और न्यूनतम 11.6 डिग्री दर्ज किया गया जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 26.3 और न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया गया था। इस तरह अधिकतम तापमान में लगभग एक डिग्री और न्यूनतम में डेढ़ डिग्री तक गिरावट आई है।

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल मौसम का रूख इसी तरह रहेगा। इस समय कोई बड़ा सिस्टम नहीं है। वर्तमान में हवा का रूख उत्तरी और उत्तरी पूर्वी है लेकिन हवा बहुत ज्यादा सर्द नहीं है। उत्तर से जब बर्फीली सर्द हवाएं आती हैं तब तापमान में तेजी से गिरावट होती है। फिलहाल बहुत ज्यादा सर्द हवाएं नहीं आ रही है। अगले तीन चार दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। तापमान में इसी तरह एक दो डिग्री का उतार चढ़ाव जारी रहेगा।

इंदौर शहर में भी उत्तरी हवा के असर से एक दिन पहले न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। दिन में हवा का रूख ज्यादा समय पूर्वी रहा जिससे सूरज के तेवर तीखे हो गए। इससे अधिकतम तापमान एक डिग्री उछलकर 27.8 डिग्री हो गया। न्यूनतम में किसी तरह का बदलाव नहीं होते हुए 13.3 डिग्री रहा। सुबह नमी 73 प्रतिशत पहुंच गई। शाम को इसमें गिरावट आई। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम विक्षोभ भी कमजोर होने से उत्तर से भी ठंडी हवा नहीं आ रही है। इससे आने वाले दिनों सर्दी तो रहेगी लेकिन तापमान सामान्य के आसपास ही बने रहेंगे।

Related Articles

Back to top button