ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

कांग्रेस चलाएगी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

भोपाल । 26 जनवरी से शुरू होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से हरी झण्डी मिलते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अभियान की सफलता हेतु सभी कांग्रेसियों से एकजुट होने का आह्वान कहते हुए दिसम्बर माह के अंतिम दिनों में जिलास्तरीय बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए हंै।

भोपाल में आयोजित हुई बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनवरी माह में शुरू होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए सभी कांग्रेसियों को कमर करने के निर्देश देते हुए अभियान की सफलता के लिए 20 से 24 दिसम्बर के बीच जिलास्तरीय बैठक करने के लिए शहर और जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं। अब जल्द ही जिलों में 26 से 29 दिसम्बर के बीच उक्त अभियान की योजना बनाने के लिए प्रारंभिक बैठकें होंगी। बैठक में जिला प्रभारी सह-प्रभारी  विधायकगण विधानसभा 2018 एवं लोकसभा 2019 के प्रत्याशी मोर्चा संगठन के जिला अध्यक्ष विभाग/ प्रकोष्ठ के अध्यक्षों को बुलाया जाएगा।
क्या है हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

भारत जोड़ो अभियान के तहत आयोजित होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में मुख्य रूप से जनसंवाद कार्यक्रम से भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार होगा। नये साल में 26 जनवरी से शुरू होने वाला हाथ से हाथ जोड़ो अभियान दो माह तक चलेगा। उक्त अभियान पदयात्रा के रूप में देश की सभी ग्राम पंचायतों और मतदान केन्द्रों में आयोजित होगा।
अभियान को तीन स्तरों पर बांटा गया

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने अभियान को सफल बनाने के लिए तीन स्तरों पर उसे बांटा है। पहले स्तर में गांव और ब्लॉक स्तर पर  हर गांव और पोलिंग बूथ को कवर करते हुए दो महीने की पदयात्रा प्रत्येक ब्लॉक में हर माह गांव-गांव में कांग्रेस का झंडा फहराकर यात्रा की शुरुआत होगी। सभी गांवों में बैठकों के साथ ही डोर टू डोर जनसम्पर्क करते हुए कांग्रेसी राहुल गांधी के पत्र के साथ मोदी सरकार के खिलाफ चार्टशीट बांटेगी। हर गांव में भारत जोड़ो यात्रा का स्टीकर चिपकाते हुए हर गांव में भारत जोड़ो यात्रा के भावनात्मक वीडियों दिखाए जाएंगे। व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के साथ ही एनएसयूआई/यूथ कांग्रेस हर ब्लाक में बाइक रैलियों का आयोजन करेगी। जिलास्तर पर कांग्रेस कार्यकता मेला हर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं और इनफ्लुएंसर्स का एक सम्मेलन पीसीसी अध्यक्ष सीएलपी नेता और राज्य के वरिष्ठ नेता इसमें भाग लेंगे और संबोधित करेंगे। तीसरे और आखिरी स्तर पर कार्यकर्ताओं का महासंगम में इस अभियान का समापन कांग्रेस की महारैली के रूप में होगा। महारैली को कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्षों के साथ ही राष्ट्रीय स्तर के नेता संबोधित करेंगे। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में हर राज्य की  राजधानी में महिला मार्च निकाला जाएगा।

Related Articles

Back to top button