ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
खेल

फाइनल मुकाबले में हार के बाद फूटा फ्रांस के लोगों का गुस्सा, पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके

FIFA World Cup : फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल मैच में फ्रांस की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से जीत दर्ज की। 2018 में चैंपियन बनने वाली फ्रांस की टीम के पास लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतकर ब्राजील के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका था, लेकिन फाइनल में यह टीम चूक गई और फ्रांस के फैंस टीम की इस हार को पचा नहीं पाए।

अपनी राष्ट्रीय टीम की हार के बाद फ्रांस के फैंस हजारों की संख्या में सड़कों पर उतर आए और जमकर हिंसा की। इस दौरान उग्र फैंस ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके और आतिशबाजी के जरिए भी पुलिसकर्मियों को परेशान किया। फ्रांस की राजधानी पेरिस सहित नाइस और ल्योन जैसे शहरों में जमकर हिंसा हुई। फ्रांस में हुई हिंसा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में फ्रांस की हार से नाराज फैंस की भीड़ को हिंसा करते दिखा जा सकता है। पुलिस ने सभी इलाकों में कानून व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन नाराज फैंस ने पुलिसकर्मियों पर ही पत्थर फेंके और पुलिसवालों के ऊपर जलते हुए पटाखे भी फेंके।

विश्व कप फाइनल में अर्जेंटीना और फ्रांस के मुकाबले को ध्यान में रखते हुए भर में लगभग 14,000 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया था। नाराज फैंस ने पुलिस पर झंडे, बोतलें और आतिशबाजी की। इसके बाद दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Back to top button