ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

संसद में फिल्म ‘इमरजेंसी’ की शूटिंग के लिए Kangana Ranaut को नहीं मिली अनुमति

बॉलीवुड की धाकड़ क्वीन कंगना रनौत ने लोकसभा सचिवालय से संसद परिसर के अंदर अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ की शूटिंग के लिए अनुमति मांगी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना रनौत का पत्र विचाराधीन है, लेकिन उन्हें अनुमति मिलने की उम्मीद न के बराबर है। अब खुद अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उन्हें फिल्म की शूटिंग करने की अनुमति नहीं मिल पाई है। अभिनेत्री ने अपने पुराने पोस्ट को दोबारा शेयर किया, जिसमें लिखा था, ‘पहली बार किसी फिल्म की शूटिंग को संसद भवन में शूट करने की अनुमति मिल चुकी है। इमरजेंसी फिल्म का छोटा सा हिस्सा जल्द ही संसद में शूट किया जाएगा’। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने लिखा कि यह सच नहीं है। यह फर्जी खबर है।

बता दें कि कंगना ने लोकसभा सचिवालय को लिखे पत्र में अनुरोध किया था कि उन्हें संसद परिसर के अंदर इमरजेंसी पर आधारित फिल्म की शूटिंग करने की अनुमति दी जाए। बता दें कि फिल्म की निर्देशक, लेखक और निर्माता कंगना रनौत हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका भी निभा रही हैं, जिन्होंने 1975 के दौरान देश में आपातकाल लगाया था। इमरजेंसी’ की शूटिंग इस साल जून में शुरू हुई थी। कंगना रनौत ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि आपातकाल भारतीय राजनीतिक इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण दौर में से एक को दर्शाता है, जिसने सत्ता को देखने के हमारे नजरिए को बदल दिया और इसलिए मैंने यह कहानी बताने का फैसला किया।

Related Articles

Back to top button