ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

‘मोहब्बत की दुकान के फीके पकवान’, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने वायरल वीडियो को लेकर राहुल गांधी पर कसा तंज

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी राहुल गांधी के वायरल वीडियो पर भारतीय जनता पार्टी ने निशाना साधा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने तंज कसते हुए कहा कि ‘मोहब्बत की दुकान के फीके पकवान’। दरअसल, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज हरियाणा में प्रवेश कर गई है। इसी बीच राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर नूंह में हुई फ्लैग सेरेमनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस सेरेमनी में एक शख्स राहुल गांधी के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, लेकिन राहुल गांधी ने गुस्से में उसका हाथ झटक दिया। फ्लैग एक्सचेंज समारोह में राहुल गांधी का गुस्सा देखकर वहां मौजूद अन्य नेता हैरान रह गए

राज्यवर्धन सिंह राठौर ‘मोहब्बत की दुकान के फीके पकवान’ कांग्रेस के लिए जनता सिर्फ वोट बैंक है। तुष्टिकरण की राजनीति तो इनकी रग-रग में है। भारत जोड़ो यात्रा तो सिर्फ एक नाटक है। भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने भी राहुल गांधी पर तंज कसा है। मालवीय ने ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी को सीखना चाहिए कि सार्वजनिक जगहों पर कैसे व्यवहार करें।

बता दें कि राहुल गांधी ने सोमवार को अलवर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि यह देश “मोहब्बत का है, नफरत का नहीं है’, इसलिए वह “ नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं।” एक बड़ी जनसभा को यहां संबोधित करते हुए गांधी ने उनकी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर सवाल उठाने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं से कहा,“नफरत के बाजार में, मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं।” उन्होंने कहा, “आपका बाजार नफरत का है, मेरी दुकान मोहब्बत की है।”

Related Articles

Back to top button