ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

इंदौर में एक बार फिर सामने आई पशु क्रूरता की घटना, सीसीटीवी के आधार पर मामला दर्ज

इंदौर: इंदौर में पशु क्रूरता के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में पलासिया थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक शख्स ने क्रूरता की हदें पार करते हुए श्वान को इस तरह उठाया कि उसकी मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पलासिया पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर एक आरोपी के ऊपर पशु क्रूरता अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

इंदौर की पलासिया पुलिस को पीपल फॉर एनिमल से जुड़ी हुई सदस्य प्रांशु जैन ने शिकायत की कि पलासिया थाना क्षेत्र में एक स्वान को क्रूरता पूर्वक उठाते हुए नजर आया है जिसके कारण उसकी मौत हो चुकी है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी सागर के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं सीसीटीवी में भी आरोपी सागर श्वान को बेरहमी से उठाते हुए नजर आ रहा है और उसके कुछ ही देर बाद श्वान की मौत होने की जानकारी एनिमल से जुड़े हुए सदस्यों को मिली। इसके बाद पीपल फॉर एनिमल के सदस्यों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी सागर के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button