ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
विदेश

ट्विटर कौन चला रहा इससे मुझे कोई लेना-देना नहीं इसे कैसे चलाया जा रहा यह मेरी दिलचस्पी की वजह : गुतारेस

जेनेवा । संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि ट्विटर कौन चला रहा है इसको लेकर उनकी कोई व्यक्तिगत भावना नहीं है हालांकि उन्हें इस बात में दिलचस्पी है कि इस सोशल मीडिया मंच को चलाया कैसे जा रहा है। सोशल मीडिया मंचों पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल को रोकने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के महत्व को रेखांकित करते हुए गुतारेस ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा मंच कौन चला रहा है इसको लेकर मेरी कोई निजी राय नहीं है।

उन्होंने कहा कि मेरी रुचि बात में अधिक है कि मंच को चलाया कैसे जा रहा है। गुतारेस से पूछा गया था कि क्या उन्हें लगता है कि ट्विटर के मालिक एलोन मस्क अभिव्यक्ति की स्वतत्रंता के लिए खतरा हैं और अगर अरबपति सोशल मीडिया मंच के प्रमुख का पद छोड़ देते हैं तो क्या उन्हें राहत मिलेगी? सीएनएन की खबर के अनुसार ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने सोमवार को मस्क के मंच के प्रमुख का पद छोड़ने के लिए मतदान किया था। मस्क (51) ने अपने 12.2 करोड़ ‘फॉलोअर्स’ से पूछा था कि उन्हें ट्विटर के प्रमुख का पद छोड़ना चाहिए या नहीं।
इस ‘सर्वेक्षण’ पर 1.7 करोड़ वोट आए जिनमें से करीब 57.5 प्रतिशत लोगों ने ‘हां’ का विकल्प चुना। मस्क ने रविवार को ट्वीट किया था क्या मुझे ट्विटर प्रमुख का पद छोड़ देना चाहिए? मैं ‘पोल’ के परिणाम का पालन करूंगा। उन्होंने बाद में एक ट्वीट में कहा जैसा कि कहा जाता है सोच-समझकर कोई की मुराद मांगे क्योंकि वह पूरी हो सकती है।

गुतारेस ने कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता को बनाए रखने और साथ ही अभद्र व उग्रवाद के रूपों से बचाने में सोशल मीडिया मंचों की एक विशेष जिम्मेदारी है। संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख ने कहा अगर प्रेस की स्वतंत्रता खतरे में हो पत्रकारों को अपना काम करने की अनुमति नहीं दी जाए साथ ही अभद्रता का प्रसार हो तो यह देखकर मुझे काफी दुख होगा। उन्होंने कहा इसलिए किसी मंच के मालिक को मेरी यही सलाह है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बनाए रखे खासकर पत्रकारों की साथ ही यह सुनिश्चित करें कि नव-नाज़ियों श्वेत वर्चस्ववादियों सहित अभद्र तथा कट्टरपंथी विचारकों को उनके मंच पर अपने हित साधने का मौका न मिले। गुतारेस के ट्विटर पर 20 लाख ‘फॉलोअर्स’ हैं।

Related Articles

Back to top button