ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मनोरंजन

एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के घर गूंजेगी किलकारी!

अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी की दुनिया के सबसे प्यारे और क्यूट कपल में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। अब फैंस उन्हें माता-पिता के रूप में देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। ऐसा लगता है कि दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम फैंस की इस उम्मीद को पूरा करने वाले हैं।

दरअसल, खबरें आ रही हैं कि अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम पहली बार माता-पिता बनने की खुशखबरी देने वाले हैं। उनकी शादी को चार साल हो चुके हैं और फैंस अब खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे। अब खबर है कि कपल के घर एक नन्हा मेहमान दस्तक देने वाला है। हालांकि, अब तक शोएब और दीपिका ने इन खबरों पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन उनके परिवार के सदस्य ने सोशल मीडिया पर एक व्लॉग साझा किया, जिसे देखने के बाद फैंस इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं।

दरअसल, शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम ने हाल ही में एक व्लॉग शेयर किया, जिसमें दीपिका के प्रेग्नेंट होने के संकेत मिले हैं। सबा ने व्लॉग में कहा कि दीपिका बाजार नहीं जा सकती हैं, क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। अक्सर ही दीपिका की तबीयत खराब होने की खबरें सामने आ रही हैं। कई व्लॉग में दीपिका ढीले कपड़े पहने हुए दिखाई दीं, जिसके बाद फैंस का कहना है कि वह अपना बेबी बंप छिपाने के लिए ढीले कपड़े पहन रही हैं। शोएब ने भी ऐसे कई व्लॉग शेयर किए हैं।

पहले भी कई बार दीपिका कक्कड़ की प्रेग्नेंसी की अफवाह उड़ चुकी हैं, लेकिन सच साबित नहीं हुईं। अब फैंस को उम्मीद है कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही वह और शोएब मीडिया में इस खबर की जानकारी देंगे। फिलहाल, इन खबरों पर दीपिका और शोएब ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Related Articles

Back to top button